एक दिन में रिकार्ड 55 हजार नए मामले और करीब साढ़े छह लाख कोरोना जांच

एक दिन में रिकार्ड 55 हजार नए मामले और करीब साढ़े छह लाख कोरोना जांच

सुमन कुमार

देश में गुरुवार की रात त‍क कोरोना के 55078 नए मरीज सामने आए हैं और इनका करीब 90 प्रतिशत हिस्‍सा देश के सिर्फ 13 राज्‍यों में सिमटा हुआ है। महाराष्‍ट्र में 11147, आंध्र प्रदेश में 10167, कर्नाटक में 6128, तमिलनाडु में 5864, यूपी में 3705, बंगाल में 2434, बिहार में 2397, असम में 2112, तेलंगाना में 1811, ओडिशा में 1203, गुजरात में 1159, दिल्‍ली में 1093 और केरल में 506 नए मरीज सामने आए हैं। देश में कोरोना जांच ने भी सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 6.42 लाख टेस्‍ट हुए हैं।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या साढ़े पांच लाख के पास पहुंच गई है। अभी देश में कुल 545318 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा साढ़े दस लाख के पार पहुंच गया है। देश में 1057805 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 64 प्रतिशत से ऊपर (64.54) है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 34 प्रतिशत से नीचे (33.27) है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 35747 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 2.18 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी मौत कोरोना के साथ-साथ किसी और बीमारी, जैसे की डायबिटीज, किडनी, लिवर आदि की वजह से हुई है। जहां तक देश में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों का सवाल है तो देश में 1638870 कुल संक्रमित अब तक सामने आए हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 55078 नए मामले सामने आए हैं और 779 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 37223 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में बुधवार की रात तक 52123 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में कोरोना के टेस्‍ट की संख्‍या में गुरुवार को भारी उछाल आई है। पिछले दिन के मुकाबले गुरुवार को टेस्‍ट की संख्‍या में करीब 2 लाख की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में एक दिन में 6 लाख 42 हजार 588 टेस्‍ट हुए हैं जबकि देश में कुल टेस्‍ट की संख्‍या एक करोड़ 88 लाख 32 हजार 970 पर पहुंच गयी है।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

शुक्रवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 76 लाख 10 हजार 154 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में एक करोड़ 10 लाख 15 हजार 941 मरीज ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 79 हजार 354 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 62.55 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से अब तक बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 3.86 प्रतिशत है और भारत में ये औसत सवा दो प्रतिशत से भी कम है। यानी इस मामले में भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर शुक्रवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 779 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 79 प्रतिशत सिर्फ 6 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से अकेले महाराष्‍ट्र में 266, तमिलनाडु में 97, कर्नाटक में 83, आंध्र प्रदेश में 68, यूपी में 57 और बंगाल में 46 मौतें हुई हैं। शेष 21 प्रतिशत मौतें देश के 20 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से दिल्‍ली में 29 जबकि गुजरात में 22 मौतें हुई हैं। इसके अलावा जम्‍मू कश्‍मीर में 17,  मध्‍य प्रदेश में 14, राजस्‍थान,  तेलंगाना में 13-13, ओडिशा में 10, पंजाब में 9, झारखंड में 5, हरियाणा, बिहार, उत्‍तराखंड, मणिपुर में 4-4, गोवा, छत्‍तीसगढ़ में 3-3, असम, केरल और अंडमान निकोबार आइलैंड में 2-2, पुडुचेरी, लद्दाख में 1-1 मौतें हुई हैं।

इसे भी पढ़ें-

कोरोना वैक्सीन को लेकर एम्स डायरेक्टर ने दी बड़ी जानकारी

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

69252

60024

1281

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

266

201

4

अरुणाचल प्रदेश

654

827

3

असम

9233

29080

94

बिहार

16845

31350

282

चंडीगढ़ 

355

647

14

छत्तीसगढ़

2789

5921

51

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

394

668

2

दिल्ली

10743

119724

3936

गोवा

1657

4005

42

गुजरात 

13793

44074

2418

हरियाणा

6497

27340

417

हिमाचल प्रदेश 

1105

1387

14

जम्मू एंड कश्मीर 

7662

11842

365

झारखंड

5888

4176

103

कर्नाटक

69708

46694

2230

केरल

10074

12159

70

लद्दाख

277

1094

7

मध्य प्रदेश 

8454

21657

857

महाराष्ट्र 

148454

248615

14729

मणिपुर

829

1672

4

मेघालय

588

210

5

मिजोरम

174

234

0

नागालैंड

936

625

ओडिशा

10463

19746

169

पुडुचेरी

1292

1958

48

पंजाब

     4577

10509

370

राजस्थान

11079

28385

663

सिक्किम

395

214

तमिलनाडु

57962

178178

3838

तेलांगना

15640

44572

505

त्रिपुरा

1723

2962

21

उत्तराखंड

2993

3996

76

उत्तर प्रदेश 

32649

46803

1587

वेस्ट बंगाल

19900

46256

1536

भारत में कुल मामले

545318

1057805

35747

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।